2020-21 में आठ जिले के लिए मुजफ्फरपुर में हुए सेना भर्ती में 125 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच होना बाकी है। जो अभ्यर्थी शारीरिक जांच से वंचित रह जाएंगे वे लिखित परीक्षा से नहीं दे पाएंगे। बता दें कि शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण होने के मेडिकल चेकअप शुरू किया गया था। इस बीच कोरोना काल आने पर चेकअप बंद कर दिया गया। कोरोना काल कम होने पर मिलिट्री हास्पीटल गया में 30 जून से शारीरिक जांच होना तय हुआ है। जानकारी प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी गया पहुंचने लगे हैं।
मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें ऐसे अभ्यर्थी शामिल होंगे जो शारीरिक दक्षता के बाद मेडिकल जांच की प्रक्रिया को पूरी कर चुके हैं। इसको लेकर एआरओ की ओर से मोबाइल पर एसएमएम भेज जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए मास्क व सैनिटाइजर आवश्यक है अन्यथा कार्यालय में उनका प्रवेश वर्जित कर दी जाएगी।
25 जुलाई से होने वाली परीक्षा में भी मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से लाना है। वैसे प्रत्येक अभ्यर्थी को थर्मल स्क्रीङ्क्षनग की जाएगी, उसके बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी।
ऐसे होती सेना भर्ती की प्रकिया
सेना भर्ती भर्ती दो चरणों में होती है। पहले चरण में अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता और मेडिकल की जांच से गुजरना पड़ता है। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा ली जाती है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को बहाल किया जाता है। इन्हें देश के विभिन्न सेना प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेङ्क्षनग के लिए भेजा जाता है। इस साल फरवरी-मार्च में चक्कर मैदान में बहाली की प्रक्रिया हुई थी। इसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित आठ जिलों के 55 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।





Leave a Reply