BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर में लू’ट के दौरान कारोबारी की ह’त्या, बेटे के सामने ही गो’लियों से किया छलनी

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में व्यवसायी लगातार अपरा’धियों के निशाने पर हैं. मंगलवार की रात अपराधियों ने एक बर्तन व्यवसायी की उसके बेटे के सामने ही गो’ली मा’रकर ह’त्या (Muzaffarpur Murder) कर दी. घटना मोतीपुर थाना इलाके के पचरुखी रोड में झींगहा मोड़ की है. मृ’तक बर्तन व्यवसायी राजेश शाह की दुकान मोतीपुर बाजार में है. दुकान बंद करके वो अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने दोनों पिता-पुत्र से लूटपाट (Loot) की और विरोध करने पर पिता राजेश को गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल राजेश शाह को एसकेएमसीएच (SKMCH) भेजा जहां उनकी मौत हो गई.

मृतक राजेश शाह मोतीपुर के सेंदुआरड़ी गांव के निवासी थे. वो बर्तन के साथ थोड़ा बहुत जेवर का भी कारोबार करते थे. जानकारी के मुताबिक रोज की तरह दुकान का आभूषण बैग में रख कर राजेश अपने साथ ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक करके घेर लिया और बैग छीनने लगे. बैग नहीं देने पर राजेश शाह की पिटाई शुरू कर दी गई. राजेश शाह का 15 वर्षीय पुत्र भी उनके साथ दुकान से घर लौट रहा था. अपराधियों ने उसे भी पीटा. इस दौरान राजेश शाह ने जब लूटपाट और पिटाई का विरोध किया तो इससे झल्लाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. यह सब घटना व्यवसायी के बेटे रोहित की आंखों के सामने हुई जिससे रोहित सदमे में है.

एसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि राजेश शाह के हत्यारों की तलाश में मोतीपुर पुलिस पूरी ताकत से जुट गई है. परिजनों से बातचीत के आधार पर आरोपी की पहचान हो गई है. पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी. मोतीपुर थानाध्यक्ष कुमार शर्मा ने बताया है कि जल्द ही ह’त्यारों की गि’रफ्तारी कर ली जाएगी. बीते एक सप्ताह के भीतर गो’ली मा”रकर व्यवसायी की ह’त्या की ये दूसरी वारदात है. इससे पहले मुजफ्फरपुर के सदर थाना के अतरदह रोड में स्वर्ण कारोबारी रवि सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लगातार हो रही ह’त्या की घटना से मुजफ्फरपुर का व्यवसायी दहशत में हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.