BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7 अप’राधी गि’रफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस को सफलता हाथ लगी है जिसमें कुल 7 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं इसकी जानकारी एसएसपी जयंत कांत ने प्रेस वार्ता कर दी,अरसल पहली सफलता बीते दिनों सरैया थाना क्षेत्र से मिली है जहा स्वर्ण कारोबारी को देर शाम लूटने के उद्देश्य से 3 अपराधी पीछा कर रहे थे इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीनों को पकड़ लिया गया जिनके पास से एक देसी कट्टा ,दो गोली ,बिना कागजात की मोटरसाइकिल ,मोबाइल ,मादक पदार्थ और मिर्ची पाउडर बरामद हुआ है और इन अपराधियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास है

वही अहियापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों देर रात एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लूटपाट के दौरान रात्रि गश्ती की टीम ने चार अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया और इस प्रकार लूट की बड़ी घटना को नाकाम कर दिया वही इन अपराधियों के पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद हुआ है

इसकी जानकारी देते हुए एसपी जयंत कांत ने बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और इन अपराधियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.