BIHARBreaking NewsSTATE

छपरा-सोनपुर रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित / ओवर हेड बिजली का तार टू’टने से अवध आसाम एक्सप्रेस भी फंसी, लंबी दूरी के यात्री प’रेशान

छपरा-सोनपुर रेलखंड के दिघवारा एवं अम्बिका भवानी आमी हाल्ट के बीच मंगलवार की शाम ओवर हेड बिजली का तार टूट जाने से रेल परिचालन बाधित हो गया है। इस कारण आमी अम्बिका भवानी हॉल्ट के पास अप अवध आसाम एक्सप्रेस खड़ी है। वहीं डाउन लाइन पर भी रेल परिचालन बाधित है। लंबी दूरी के यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक परिचालन बहाल नहीं हो पाया है।

अभी तक तार टूटने का कारण पता नहीं चला
तारा टूटने की घटना पर लेकर रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। छपरा-हाजीपुर रेलखंड पर विधुतीकरण के बाद तार टूटने की यह पहली घटना है। घटना के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि जल्द ही तार को जोड़कर परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

रेल यात्री ट्रेन से बाहर आकर ट्रेन खुलने का कर रहे इंतजार
तार टूटने के चलते छपरा-हाजीपुर रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन बाधित है। इस मार्ग से होकर जाने वाली सभी रेलगाड़ियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है, जिसको लेकर रेल में यात्रा कर रहे यात्री परेशान हैं। सभी यात्रियों को परिचालन शुरू होने का इंतजार है। अधिकतर ट्रेनों को छपरा और दिघवारा में रोका गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.