BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#BREAKING; मुजफ्फरपुर में अचानक बढ़ी ठंड, आज 10 डि’ग्री सेल्सियस तक गि’र सकता है पारा, देखें…

हिमालय (Himalaya) क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के कारण मंगलवार से बिहार में अचानक ठंड (Cold) बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से ही ठंड और बढ़ती नजर आ रही है। इसके पहले मंगलवार को धूप निकली, लेकिन दोपहर तक आसमान में बादल (Cloud) छा गए और ठंडी हवा चलने से लोग ठि’ठुरने लगे. ठंड से मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में गि’रावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह में कोहरा छाया रहेगा और रात में सर्दी बढ़ेगी।

19 दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच सकता है। ठंड को देखते हुए सरकार व प्रशासन की तरफ से एहतियाती उपाय की तैयारी शुरू हो चुकी है। यही हा’लात रहे तो चौक-चौराहों पर जल्‍द ही अलाव की व्‍यवस्‍था की जाएगी। मुजफ्फरपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) दो डि’ग्री गिरकर 12 और अधिकतम 20.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हवा में नमी (Humidity) की मात्रा 91 फीसद पहुंचने के कारण कं’पकं’पी बढ़ गई। गया (Gaya) का न्यूनतम तापमान 13.9 और अधिकतम 21.3 डिग्री संल्सियस रहा।

वहां हवा में नमी की मात्रा 81 फीसद रही। भागलपुर (Bhagalpur) का न्यूनतम ता’पमान 14 और अधिकतम (Maximum Temperature) 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉ’र्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 93 फीसद द’र्ज किया गया। पूर्णिया (Purnia) का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 98 फीसद पहुंच गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.