BIHARBreaking NewsCRIMESTATEVAISHALI

#VAISHALI; बीच सड़क पर चला पति-पत्‍नी का हाई वोल्‍टेज ड्रामा, घरेलू झ’गड़े को लेकर किया सड़क जा’म, देखें…

बिहार में अब घरेलू झ’गड़े (Family Dispute) के नि’बटारे के लिए भी सड़क जाम (Road Jam) किए जाने लगे हैं। ऐसा ही एक हाई वो’ल्‍टेज ड्रामा (High Voltage Drama) वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अड्डा चौक के समीप हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच (Hajipur-Muzaffarpur NH) पर देखने को मिला। वहां उस वक्त अ’फरा-त’फरी म’च गई, जब एक युवक अपने बीवी-बच्चे के साथ ध’रने पर बैठ गया। इससे एक घंटे तक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर यातायात बा’धित रहा। धरना पर बैठा युवक वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का निवासी रंजीत पासवान था।

उसने बताया कि उसके घरवालों ने उसकी बीवी के साथ मा’रपी’ट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह परिवार के साथ तिरपाल तानकर गु’जर-बसर करने लगा। घरवालों ने इसे भी उ’जाड़ दिया। पंचायत के मुखिया से लेकर पुलिस तक से शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस कारण सड़क जाम करना पड़ा.पति-पत्‍नी का बच्‍चों संग इस हाई वोल्‍टेज ड्रा’मा को देखने के लिए भी’ड़ उ’मड़ पड़ी। सड़क पर वाहनाें की लंबी क’तार भी लग गई। युवक लोगों को रो-रोकर अपनी व्‍यथा सुनाता रहा। सड़क जाम से लोग परे’शान जरूर दिखे, लेकिन युवक की बातें सुनकर उसके प्रति सहानुभूति भी दिखा रहे थे।

भी’ड़ की आम राय के अनुसार अगर पंचायत से लेकर पुलिस तक किसी भी स्‍तर पर युवक की बात सुन गई ली होती तो न तो उसका यह हाल होता, न ही सड़क जाम की परे’शानी झे’लनी पड़ती। घ’टना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक को काफी मु’श्किल से समझाकर शांत कराया। अंतत: पुलिस द्वारा स’मस्या के तुरंत निदान का आश्वासन देने के बाद युवक व उसके परिवार का ध’रना समाप्‍त हुआ। इसके घंटों बाद जाकर सड़क पर यातायात सामान्‍य हो सका।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.