BIHARBreaking NewsSTATE

चिराग की लोजपा खत्म! पारस ने बनाई नई टीम, प्रिंस से लेकर वीणा देवी तक को बड़ी जिम्मेवारी

पारस गुट लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने आज शनिवार को अपनी नई टीम बना ली है. इसकी घोषणा पार्टी की ओर से कर दी गई है. नयी कार्यकारिणी की टीम में चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा देवी और सुनीता शर्मा को राष्र्टीय उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है. जबकि, चंदन सिंह, प्रिंस राज, रामजी सिंह व संजय सर्राफ को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. संजय सर्राफ को राष्ट्रीय प्रवक्ता की भी जिम्मेवारी दी गई है.

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यकारिणी में विनोद नागर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इन्हें भी अलग से राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. अब देखना है कि इसके जवाब में चिराग पासवान अब क्या रुख अख्तियार करते हैं. दोनों गुट कल ही चुनाव आयोग पहुंचे थे. चुनाव आयोग के फैसले के बाद ही पता चलेगा कि लोजपा का असली मालिक कौन है.

गौरतलब है कि लोजपा में आए सियासी भूचाल में पशुपति कुमार पारस का पलड़ा भारी दिख रहा है. आज ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का बड़ा बयान आया है. पशुपति कुमार पारस को लेकर उन्होंने यह बयान दिया है. इससे लोकसभा में नेता पद को लेकर उठे विवाद पर भी विराम लग गया है. इसके साथ ही चिराग पासवान को भी दो टूक जवाब मिल गया है. बिड़ला ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि लोजपा का सदन में नेता पद का चुनाव पूरी तरह विधि सम्मत ढंग से किया गया है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोजपा का मामला दल-बदल का नहीं है, बल्कि यह संसदीय दल के नेता के चुनाव का है. उन्होंने संसदीय दल की बैठक की और बैठक की कार्यवाही लोकसभा सचिवालय को सौंपी. लोकसभा सचिवालय ने सत्यापन के बाद उनके द्वारा चुने गए नेता को मान्यता दी. इस चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं हुई. पूरी तरह नियम का पालन किया गया है.

लोजपा पदाधिकारियों की देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.