BIHARBreaking NewsSTATE

बाढ़ से ध्व’स्त सड़कों का तुरंत हो मरम्मत, पथ निर्माण मंत्री ने पश्चिम चम्पारण में दिया अफसरों को बड़ा निर्देश

पथ निर्माण मंत्री, बिहार सरकार नितिन नवीन ने शनिवार को पश्चिम चम्पारण का दौरा किया. उन्होंने जिला समाहरणालय में जिला पदाधिकारी एवं जिला के सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में खराब सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द से जल्द किया जाय. ताकि लोगों की सहूलियत बढ़ सके. कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में एहतियाती कदम उठाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाय. मंत्री नितिन नवीन ने कोविड सेंटर में जाकर टीकाकरण का जायजा लिया. अपने प्रवास के क्रम में मंत्री नितिन नवीन ने बाढ़ विभिषिका पर भी मंथन किया तथा जिला के ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिया.

बैठक में मंत्री नितिन नवीन ने बाढ़ की समस्या पर जानकारी हासिल की और अधिकारियों से आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी गाइडलान पालन करने के लिए निर्देश दिया. उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों को बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में योगदान देने के लिए कहा. कहा कि खासकर महिलाओं एवं बच्चों को विशेष रूप से बाढ़ आपदा में पुनर्रास्थापित कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाय. ग्रामीण इलाकों में मवेशियों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाय.

मंत्री नितिन नवीन ने प्रवासी श्रमिकों की कल्याण के लिए नव प्रबंधन योजना के तहत जिला उद्योग केन्द्र पश्चिम चम्पारण चनपटिया में स्टार्ट अप परियोजना का भी उद्घाटन किया. इस स्टार्टअप परियोजना के अंतर्गत कम्प्यूटर शिक्षा, रेडिमेड वस्त्र एवं चमड़ा से निर्मित होने वाले वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा. बैठक में बेतिया के सांसद संजय जयसवाल, सांसद सुनील कुमार, राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे, बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद एवं पश्चिम चम्पारण विधायका भागीरथी देवी, राम सिंह, उमाकांत, भीष्म साहनी, विनय बिहारी, रश्मि वर्मा मौजूद रहीं.  

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.