Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

तो इस वजह से प्रेग्नेंट होना चाहती हैं अभिनेत्री कियारा आडवाणी, जानें…

साल के अंत होने से पहले एक मल्टी स्टारर फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका नाम है गुड न्यूज। गुड न्यूज में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म आईवीएफ प्रेग्नेंसी पर आधारित है और इसमें करीना कपूर, कियारा आडवाणी के प्रेग्नेंट होने की कहानी पर आधारित है।प्रेग्नेंसी पर आधारित इस फिल्म की कहानी को लेकर कई इंटरव्यू में करीना और कियारा आडवाणी से प्रेग्नेंसी को लेकर ही सवाल पूछे जा रहे हैं। इसी बीच कोईमोई को दिए एक इंटरव्यू में भी कियारा से प्रेग्नेंसी पर एक सवाल पूछा गया और उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया।

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान प्रेग्नेंसी से जुड़े अंधविश्वास पर बात की जा रही थी तो करीना ने बताया कि लोग उन्हें सब कहते थे कि प्रेग्नेंसी मुश्किल वक्त है, इसलिए सबकुछ खाना चाहिए।वहीं अक्षय कुमार कहते हैं प्रेग्नेंट महिलाओं को खाना लड्डू खाने के लिए कहा जाता है और उसके बाद उन्होंने कियारा से पूछा कि क्या तुमने कभी खाया है? उसके बद कबीर सिंह एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कभी भी लड्डू नहीं खाए हैं क्योंकि वो कभी प्रेग्नेंट नहीं हुई।

उसके बाद कियारा ने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ इसलिए प्रेग्नेंट होना चाहती हूं ताकि मैं वो सब खा सकूं जो मैं खाना चाहती हूं।इससे पहले एक इंटरव्यू में जब करीना से असल जिंदगी में दोबारा मां बनने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘अभी दूसरा बच्चा प्लान नहीं कर रही, तैमूर के साथ बहुत खुश हूं। दोनों अपने-अपने कामों में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। ऐसे में फिलहाल हम अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बैलेंस कर के चलना चाहते हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.