Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर । बिहार में श’राबबंदी लागू है लेकिन अवैध शराब का धंधा रुक नहीं रहा है। जिले में ध”ड़ल्ले से श”राब की त’स्करी हो रही है। यहां गांव-गांव में शराब के धंधेबाज अड्डा जमाए बैठे हुए हैं।
जगह-जगह खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों को तो छोड़िए, पुलिस वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। शराब के तस्कर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर देता हैं।
सूबे में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग का दावा है कि जो भी शराबबंदी कानून के खिलाफ काम करेगा उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि, कुछ दिनों से लगातार शराब मामलों में शराब जब्त करने के साथ शराबियों पर कार्रवाई हो रही है।इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने देसी चुल्लाई शराब के संग दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 20 लीटर देसी चुल्लाई शराब बरामद की गई है। मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की एसआई राजेश कुमार पटेल द्वारा मोतीपुर थाना अंतर्गत रतनपुरा गाँव से मनोज सहनी को 10 लीटर अवैध चुलाई शराब के और थाना क्षेत्र के बोअरिया गाँव से रंजन पासवान को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है।मामले में उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने बताया कि लगातार छापेमारी कर शराब माफियायों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कारवाई करने में जुटी हुई है ।





Leave a Reply