पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में चल रहे विवाद के बीच पशुपति पारस (Pashupati Paras) अपने खेमे वाले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए. तो दूसरी ओर चिराग पासवान (Chirag Paswan) का पार्टी पर दावा लगातार जारी है. इस बीच एनडीए के दोनों बड़े घटक दल बीजेपी और जदयू के नेता पशुपति पारस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. लेकिन लोजपा विवाद से आपने को दूर रखने की कोशिश में लगे जीतन राम मांझी का मानना है कि इस मामले में चिराग पासवान और पशुपति पारस को आपस में फरिया लेना चाहिए. लोजपा विवाद पर पिछले कई दिनों से चुप्पी साधे जीतन राम मांझी ने आज भी कुछ बोलने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि यह लोजपा का अंदरूनी मामला है. चिराग पासवान और पशुपति पारस आपस मे फ़रिया लें. इस विवाद में न तो मुझे पड़ना है और ना ही मुझे कुछ कहना है. जीतनराम मांझी ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता की जो हुआ है वह ठीक हुआ है या गलत हुआ है. लोजपा के नेता और कार्यकर्ता सही गलत का फैसला खुद करेंगे.
चर्जा में जीतन मांझी और सीएम नीतीश की मुलाकातलोजपा विवाद पर जीतन राम मांझी भले ही लोगों के सामने कुछ भी कहने से मना कर रहे हो लेकिन कल शाम हुई सीएम नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी की मुलाकात बहुत कुछ कह रही है. हालांकि नीतीश कुमार से जो बात हुई उसका खुलासा जीतन राम मांझी करना नहीं चाहते हैं. लेकिन वे इस बात को जरूर मानते हैं कि उनको लेकर पिछले कुछ दिनों से एनडीए में कई तरह का कन्फ्यूजन था जिसे वे दूर करने गए थे.
उन्होंने यह भी कहा कि मैंने मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार से कहा कि देश और राज्य के हित मे एनडीए को मजबूत रखना है .मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री से बिहार में संभावित बाढ़ पर भी चर्चा हुई जिसमे उन्होंने यह मांग किया है कि वैसे दलित बस्ती जहां बाढ़ की संभावना है उन जगहों पर 10 फीट ऊंचा सामुदायिक भवन बनाया जाए जिससे बाढ़ जैसी आपदा में लोगों के जानमाल की सुरक्षा हो सके.




Leave a Reply