भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के मशहूर निर्माता जितेश दुबे और निर्देशक अजय कुमार की हिट जोड़ी एक बार फिर से धमाल करने जा रही है. ये धमाल होगा नई मल्टीस्टारर फिल्म ‘तेरी आँखों में जादू है’ (Teri Ankhon Me Jaado Hai). .बता दें ये जोड़ी इससे पहले भी कई हिट देचुकी हैं जिसमें धर्मवीर, मुन्नी बाई नौटंकी वाली, मार देब गोली केहू न बोली, बृजवा और यादव पानभंडार जैसी फिल्में शामिल हैं.
फिल्म ‘तेरी आँखों में जादू है’ की प्रोडूसर पायल दुबे हैं, जिन्होंने बताया कि ‘ये फिल्म बेहद कमाल की होने वाली है’. इस फिल्म में गोविंदा (Govinda) के भांजे और मशहूर एक्टर विनय आनंद (Vinay Anand) , भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) , ब्यूटी विथ ब्रेन पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) , एंजल गर्ल गुंजन पंत, सुदीप पांडेय, प्रिंस सिंह राजपूत, अमित शुक्ला, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय सिंह, प्राची सिंह, विपिन सिंह, राहुल श्रीवास्तव और आइटम क्वीन शाईना सिंह लीड रोल में होंगी. फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं सतीश उपाध्याय और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं.

मूवी की शूटिंग जुलाई के अंत में शुरू होगी.
फिल्म को लेकर निर्देशक अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि ‘एंटरटेनमेंट का बाप होने वाला है फिल्म ‘तेरी आंखों में जादू है’ कोरोना की दूसरी लहर के बाद फिल्म निर्माण को लेकर हमने खासी तैयारी की है. फिल्म के लिए उत्तर प्रदेश की कुछ लोकेशन पर सेट बनाए जाएंगे. मूवी की शूटिंग जुलाई के अंत में शुरू होगी. फिल्म को लेकर बस इतना ही कहना है कि हमारी कोशिश है हम दिल में उतर जाने वाली फिल्म बनायें, जिसको लेकर काम तेजी से चल रहा है. फिल्म का गीत और संगीत एक कुमार का है. डीओपी रवि चंदन और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी करेंगे.










Comment here