Breaking NewsInternationalNational

PM मोदी ने लोकप्रियता में अमेरिकी राष्ट्रपति को भी पीछे छोड़ा, ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में नंबर 1 बने

कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर गया है. ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी नंबर एक पर काबिज है. इस रेटिंग में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दुनिया के तमाम राष्ट्रों के अध्यक्षों से ऊपर काबिज है.











सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 फीसदी है. सर्वे में वह अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के अन्य नेताओं से बेहतर बने हुए हैं. सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी का नंबर आता है, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 65 फीसदी है. वहीं तीसरी नंबर मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं, जिनकी रेटिंग 63 फीसदी है. 











आपको बता दें कि अमेरिकी डेटा कंपनी ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य में सरकारी नेताओं के लिए अप्रूवल रेटिंग को ट्रैक करती है. यह हर देश में वयस्क निवासियों के सात-दिवसीय मूविंग औसत पर आधारित होती हैं. हालांकि इसका सैंपल साइज हर देश के मुताबिक अलग होता है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.