BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश से मु’श्किलें बढ़ीं, बाढ़ का क’हर

उत्तर बिहार में बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैैं। नदियों में उफान से बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। बुधवार को पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में गंडक नदी लाल निशान को पार कर गई। गंडक बराज का डिस्चार्ज 4.12 लाख क्यूसेक को पार कर गया। बराज के सभी 36 फाटक उठा दिए गए हैं। बगहा शहर के वार्ड चार में गंडक का पानी घुसने लगा है। हरहा नदी का पानी भैरोगंज थाना परिसर में घुस गया है। एसएसबी के झंडहवा टोला कैंप समेत पांच गांव जलमग्न हैं। वीटीआर के जंगल में पानी घुसने से वन्य जीव ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा टोला गांव निवासी एक युवक गंडक में डूब गया। उसकी तलाश जारी थी। 

मैनाटांड़ में नौखनिया नदी में डूबने से एक पुजारी की मौत हो गई। सिकरहना नदी में पानी बढऩे से लौरिया प्रखंड मुख्यालय का सड़क संपर्क भंग हो गया है। कई गांव पानी से घिरे हैैं। फसलें बर्बाद हो गईं। अशोक स्तंभ के सामने बन रहे पुल का डायवर्सन पानी में बह गया। लौरिया- नरकटियागंज मार्ग में ध्वस्त डायवर्सन के पास एक कार पानी में बह गया। कार पर सवार पिता- पुत्र को किसी तरह बचाया गया। मझौलिया प्रखंड़ के बथना गांव में जमींदारी बांध पर कटाव शुरू हो गया है। लोग पलायन करने लगे हैैं। सिकटा प्रखंड के बर्दही प्राथमिक विद्यालय के पूरब ओरिया नदी का उत्तरी तटबंध तीस फुट ध्वस्त हो गया। त्रिवेणी नहर के आरडी 384 के पश्चिम तटबंध पर पानी बह रहा है। नौतन प्रखंड के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। मनियारी नदी के कटाव से गौरीपुर मंझरिया मुख्य पथ बह गया। पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। लालपरसा में ङ्क्षरग बांध ध्वस्त हो गया। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। अमीर खां टोला का एक घर नदी में समा गया। सीतामढ़ी जिले के चंदौली और कटौझा में बागमती नदी उफान पर है। शिवहर में भी बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में बारिश से लोग बेहाल हैैं

20 जून तक होगी वर्षा

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा ( समस्तीपुर) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार में 20 जून तक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। मानसून की सक्रियता से वर्षा हो रही है। 15 से 20 किमी की रफ्तार से पुरबा हवा चलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान लगभग 3 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री अधिक रहा।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.