BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर में दुकानें बंद करवाने गई पुलिस टीम पर ह’मला, दो पुलिस कर्मी ज’ख्मी

सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के दौरान पुलिस पर हमले की बात लागातर सामने आती रही हैं. इसी क्रम में गुरुवार को मुजफ्फरपुर में अराजक तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया. गुरुवार को जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल सब्ज़ी मंडी में अराजक तत्वों ने पुलिस टीम के उपर हमला बोल दिया. पुलिस अनलॉक 2 में कपड़े की दुकान बंद कराने के लिए गई थी.

पुलिस टीम पर दुकानदारों के एक गुट ने हमला बोल दिया. इस घटना में कई पुलिस कर्मी जख्मी भी हो गए. घटना की जानकारी के बाद दल बल के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और उन्होंने उग्र दुकानदारों को किसी तरह शांत कराया. राज्य में कोरोना संक्रमण को कम होते देखते हुए सरकार ने निर्देश जारी किया है कि दुकानों को अल्टरनेट खोला जाय. इसके बावजूद कुछ दुकानें आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए प्रतिदिन खोली जा रही हैं. ऐसी दुकानों को बंद कराने के लिए कटही पुल के समीप सब्जी मंडी में काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस पहुंची. पुलिस के द्वारा दुकानें बंद कराने की कोशिश पर एक दुकानदार भड़क गया.

उसके साथ कुछ और दुकानदार भी हो लिए और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इसकी वजह से घट’नास्थल पर काफी देर तक अराजकता का माहौल बना रहा. दुकानदारों का कहना है कि पुलिस ने मा’रपी’ट किया, जिसकी वजह से कुछ दुकानदार ज’ख्मी हो गए. इधर, पुलिस का कहना है कि दुकानें बंद करवाने की कोशिश पर कुछ अराजक दुकानदारों ने हम’ला बोला. इस घटना में दो पुलिस कर्मी ज’ख्मी हो गए हैं.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.