Breaking NewsDELHI

पूरे उत्तर भारत में 2-3 दिनों तक जारी रहेगा सर्दी का सि’तम, कल कई जगहों पर हो सकती है बारिश, जानें…

उत्तर भारत के कई इला’कों में अगले दो-तीन दिन घना को’हरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर के आसपास कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान भी जताया है। सोमवार सुबह लद्दाख के द्रास में जहां पारा शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया, वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस के आसपास द”र्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश का शिमला मौसम की ताजा बर्फबारी का गवाह बना तो राजस्थान के कई इ’लाके भी क’ड़ाके की ठंड से ठि’ठुरते नजर आए। उत्तराखंड के हरिद्वार, रुद्रपुर सहित अन्य क्षेत्रों में को”हरे के साथ शीतलहर का प्र’कोप दिखा।

सोमवार को घने कोहरे के कारण उत्तर भारत के कई इला’कों में धूप नहीं निकली। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहा, लेकिन दिन में धूप नहीं निकलने से लोगों को ज”बरदस्त ठंड का एहसास ज्यादा हुआ है। दिन के ता”पमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गि”रावट द’र्ज की गई है। विभाग ने 17 दिसंबर को भी यह स्थिति बने रहने की आशंका जताई है। 18 को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मैदानी इला’कों समेत बिहार, झारखंड, राजस्थान और पूर्वोत्तर के कई राज्य को’हरे की च’पेट में हैं।मौसम विभाग के मुताबिक लद्दाख का प्रवेश द्वार कहलाने वाले द्रास में न्यूनतम तापमान -27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी के साथ यह लद्दाख का सबसे ठंडा क्षेत्र और देश का सबसे सर्द आवासीय इलाका बनकर उभरा। ज्ञात मौसम इतिहास में क्षेत्र में सबसे ज्यादा सर्दी (-60 डिग्री सेल्सियस ) नौ जनवरी 1995 को पड़ी थी। वहीं, लेह की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान -16.7 डिग्री सेल्सियस रि’कॉर्ड हुआ।उत्तरी कश्मीर में स्थित गुलमर्ग -10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा। दक्षिणी कश्मीर के पहगाम में भी पारा शून्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे द’र्ज किया गया।

श्रीनगर में दिन और रात में तापमान भारी गिरावट के साथ क्रमश: 5.8 डिग्री सेल्सियस व 1.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तो कटरा में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.हिमाचल की राजधानी शिमला में मौसम की ताजा बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक क्षेत्र में चार सेंटीमीटर हिमपात हुआ। कुफरी में न्यूनतम तापमान 1.2 तो मनाली में 3.6 डिग्री सेल्सियस द’र्ज हुआ। लाहौल स्पिति हिमाचल का सबसे सर्द इला’का बनकर उभरा, जहां पारा -14.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कलपा में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.