हज यात्रा पर इस साल भी कोरोना का साया बरकरार है. इस साल भी कोरोना महामारी को लेकर सऊदी अरब सरकार ने बाहरी लोगों को हज के लिए इजाजत नहीं दी है. इससे हिंदुस्तान के जायरीन हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे. इससे उनमें मायूसी है. पिछले साल भी कोरोना के कारण लोग हज यात्रा पर नहीं जा सके थे.
बिहार हज कमेटी के चैयरमैन हाजी मोहम्मद इलियास हुसैन की मानें तो सऊदी अरब ने हज के लिए बाहरी मुल्कों के लोगों पर रोक लगा दी है. इस साल हज पर जाने के लिए पूरे बिहार से पांच हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन अरब सरकार ने बाहरी देशों से आने वाले लोगों को हज यात्रा की अनुमति नहीं दी. कोई निर्देश नहीं मिलने की वजह से रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों से खर्च की राशि नहीं ली गयी थी.
दूसरी ओर, स्थानीय जायरीन की मानें तो हज यात्रा पर जाना खुशकिस्मत की बात होती है. यह खुशी के पल लोगों को नसीब से मिलता है. लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोविड की वजह से अनुमति नहीं मिली. इसे लेकर लोग दुखी हैं. हज यात्रा पर नहीं जाने का मलाल मलाल सबों को है.


Input : LiveCities



Leave a Reply