BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : 16 जून से बिहार में शुरू होगा अनलॉक-2, मिल सकती बड़ी छूट, सीएम नीतीश ने दिए संके‍त

Bihar Unlock-2 Guidelines: बिहार में अनलॉक-2 की शुरुआत 16 जून से हो रही है। 15 जून की रात 12 बजे तक अनलॉक-1 प्रभावी रहेगा। इसके पहले अनलॉक-2 में दी जानेवाली छूट पर व्‍यापक विमर्श होगा और अनलॉक-1 की समीक्षा होगी। सीएम नीतीश कुमार खुद कई जगह घूमकर देखेंगे कि आम लोग अनलॉक-1 के गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कर रहे हैं या नहीं। आज 13 जून को सभी जिलों के डीएम से अनलॉक के संबंध में फीडबैक लेंगे। अंत में उच्‍च अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक में अनलॉक-2 में मिलनेवाली छूट पर फैसला हो जाएगा। इस बार अनलॉक में कई छूट मिलने की संभावना है।  

लाेगों को काम का अवसर मिलना चाहिए

सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना जंक्‍शन व मीठापुर एरिया के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन खत्‍म हो गया है, नाइट कर्फ्यू जारी है। लोगों को काम का अवसर मिलना चाहिए। कोविड-19 से बचाव के लिए ही लॉकडाउन लगाया गया था, मगर विकास भी जरूरी है। लोगों को मिलनेवाली छूट का उचित प्रयोग करेंगे, गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्‍क पहनेंगे तो फीडबैक के आधार पर अनलॉक-2 पर फैसला होगा। हम खुद घूमकर अनलॉक-1 का जायजा लेंगे।

धार्मिक स्थलों को मिल सकती है छूट

एक सप्ताह के अनलाॅक-1 के बाद सोमवार को अनलाॅक-2 पर फैसला होगा। इसमें धार्मिक स्थलों को छूट दी जा सकती है। इसके अलावा रेस्तरां को भी 25 से 50 फीसद लोगों के साथ खाना सर्व करने की छूट दी जा सकती है। शादी-विवाह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी 20 से बढ़ाकर 50 की जा सकती है। संभावना है कि नया आदेश 15 दिनों के लिए प्रभावी होगा।

इन छूट की भी प्रबल संभावना

– सभी तरह के दुकानों व प्रतिष्‍ठानों को रोज एक समय सीमा तक दुकान खोलने की छूट मिल सकती है।

– मॉर्निंग वॉक और बच्‍चों के खेल , मनोरंजन के लिए पार्क खुल सकते हैं।

-धार्मिक स्‍थलों को कुछ बंदिशों के साथ छूट मिल सकती है।

-शादी-विवाह व श्राद्ध में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की छूट मिल सकती हैै।

– स्‍कूलों को फिलहाल बंद ही रखा जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.