BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना वैक्सीन लेने पर फिक्स डिपॉजिट में 0.25 फीसद अधिक ब्याज, ऐसे हासिल करें लाभ

 उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को प्रेरित करने और रफ्तार बढ़ाने के लिए पहल की है। बैंक प्रबंधन ने टीकाकरण करा चुके अपने ग्राहकों के लिए ‘कोविड कवच’ डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत बैंक में फिक्स डिपॉजिट (एफडी) कराने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त बोनस मिलेगा। उपभोक्ता एक हजार से एक करोड़ तक की राशि 36 महीने के लिए एफडी कर सकते हैं। अभी तक इसमें पांच फीसद ब्याज मिल रहा है, जबकि कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र देने पर ग्राहक स्वत: इस स्कीम में जुड़ जाएंगे और उन्हें 5.25 फीसद ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 5.8 फीसद ब्याज देगा, जो कि सामान्य से 0.8 फीसद अधिक है। उन्हें पूर्व से ही 0.5 फीसद अधिक ब्याज दिया जा रहा है। ग्रामीण बैंक, पठखौली के शाखा प्रबंधक जावेद अंसारी और कर्मी रविशंकर राय ने बताया कि यह स्कीम 15 मई को लांच हुई है। वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने के लिए प्रबंधन ने यह पहल की है। इस अंतराल में करीब एक दर्जन ग्राहकों ने योजना का लाभ लिया है।  

मुफ्त किए जाने के बावजूद लोग टीकाकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो बहुत ही बुरा है। लोगों के पास एक से एक बहाने हैं। कई तरह की कहानियां हैं। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का कार्य क्षेत्र ग्रामीण इलाका है। माना जा रहा है कि इस पहल के बाद बैंक उपभोक्ता इस दिशा में प्रोत्साहित हों। वैसे अब सरकार की आेर से भी व्यापक स्तर पर जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। तरह से तरह लोगों को वैक्सीन के सुरक्षित होने की बात बताई जा रही है। कुछ दिन पहले ही इसी तरह की पहल शिवहर में की गई थी। जहां कोरोना टीका लेने वालों के एक लक्की ड्रा स्कीम रखी गई थी। सोने के सिक्के से लेकर फ्रीज व वाशिंग मशीन तक उन्हें दिया गया। इसका परिणाम रहा कि शिवहर में कोरोना टीकाकरण की गति सूबे के अन्य जिलों की तुलना में बेहतर है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.