BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना में प्रेस का स्टिकर लगाकर श’राब की त’स्करी, दो लग्जरी कार में शरा’ब के साथ 5 डिलीवरी ब्‍वॉय गि’रफ्तार

बिहार में पूर्ण श’राबबंदी के बावजूद भी श’राब त’स्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शराब तस्कर और डिलीवरी ब्‍वॉय एक से बढ़कर एक तरकीब निकाल रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी कर रहे पांच डिलीवरी ब्‍वॉय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मामला पटना जिले के दीघा थाना का है, यहां पुलिस ने प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी कर रहे 5 शराब तस्करों को अरेस्ट किया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये डिलीवरी बॉय शराब की बड़ी खेप लेकर हाजीपुर से पटना आ रहे थे. पुलिस को जब उनके ऊपर शक हुआ तो जेपी सेतु पर नाकेबंदी कर इनकी गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई. गाड़ी की तलाशी लेने के दौरान पुलिस के होश उड़ गए, जब उन्होंने देखा कि भारी मात्रा में शराब गाड़ी के अंदर रखा हुआ था.














गाड़ियों पर प्रेस का स्टिकर लगा था. पुलिस ने गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया है. पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जिन्हें गिर’फ्तार किया गया है, ये पांचों डिलीवरी ब्‍वॉय हैं. पूछताछ में आ’रोपितों ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी का शक ना हो इसके लिए उन्होंने कार पर प्रेस का स्टिकर लगा रखा था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.