बिहार में आज से ही मानसून के दस्तक की संभावना जताई गई है. इस क्रम में राज्य के कई जिलों में बारिश शुरू भी हो चुकी है. लेकिन मुजफ्फरपुर जिले में शुरू यह बारिश एक बार फिर से बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकता है. दरअसल, यहां नगर निगम के नाला और नालियों की सफाई का काम खानापूर्ति तक सिमट जाने की वजह से पब्लिक के लिए अभी से बड़ी दुश्वारियां शुरू हो चुकी हैं.

शनिवार को मुजफ्फरपुर में बारिश शुरू हो गई. इसके बाद लोगों के लिए घरों से बाहर निकलने की मुश्किलें खड़ी हो गईं. पॉश इलाके में शामिल मिठनपुरा के क्लब रोड में सड़क का आधा-अधूरा निर्माण कई असुविधाओं का खड़ा कर दे रहा है. सही ढंग से सफाई नहीं होने की वजह से नाला पहले से सिल्ट और गंदा पानी से लबालब है. ऐसे में हल्की सी बारिश में भी नाले का पानी ओवरफ्लो होने का संकट खड़ा हो जा रहा है.
इस संबंध में लोगों ने नगर निगम से कई शिकायतें भी कीं, लेकिन मानसून से पहले शहर के नाला और नालियों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दिया गया. अब जबकि बारिश की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में शहर के लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी होने की आशंका मजबूत हो गई है.

Input : LiveCities



Leave a Reply