BIHARBreaking NewsGOPALGANJSTATE

बारात में मछली के मुड़ा के लिए भिड़े गांव वाले, मा’रपी’ट के साथ खूब चली कुर्सियां, 11 लोग ज’ख्मी

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां मछली के फेवेरेट पीस के लिए खूब मा’रपी’ट हुई. इस मा”रपी’ट में 11 लोग बु’री तरह ज’ख्मी हो गए. सभी घा’यलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही घट’नास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 

घटना जिले के भोरे थाने के सिसई टोला भटवलिया की है. जानकारी के अनुसार, भोरे के सिसई टोला में छठू गोंड की बेटी की शादी थी. बारात उचकागांव के नरकटिया से आई थी. बारातियों को मछली चावल परोसा गया. कुछ बारातियों ने मछली के मुड़े की मांग की. मछली का मुड़ा नहीं परोसे जाने पर बारातियों और ग्रामीणों के बीच बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला मा’रपी’ट में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां चलाईं. इस दौरान 11 लोग जख्मी हो गए.

घ’टना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव है. पुलिस ने दोनों पक्षों के घा’यलों के अलग-अलग बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों के मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.