Repoted by Deepak
गायघाट। वरीय पत्रकार शशिभूषण प्रसाद सिंह के निधन पर पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शुक्रवार को गायघाट मे शोक सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उनके कार्यकाल को याद करते हुए पत्रकारों ने उन्हे निर्भीक पत्रकारिता का मजबूत स्तंभ बताया व कहा कि उनके निधन से मुजफ्फरपुर पत्रकारिता जगत के एक अध्याय का अंत हो गया।शोक सभा मे दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई।पत्रकार बालेंदु शेखर की अध्यक्षता मे हुए कार्यक्रम मे अजीत कुंवर,प्रभात शंकर,संतोष मिश्रा,दिवाकर सिंह,दीपक कुमार, रामकिंकर मिश्रा,रोहण कुमार इत्यादि पत्रकार शामिल हुए।





Leave a Reply