BIHARBreaking NewsSTATE

आज RJD मनाएगी लालू का जन्मदिन / तेज प्रताप यादव लगाएंगे 74 पौधे, युवा कार्यकर्ता 200 यूनिट ब्लड देंगे, कटआउट की आरती होगी

11 जून को लालू प्रसाद यादव का 74वां जन्मदिन मुख्य रूप से दिल्ली में ही मनाया जाएगा। तबीयत इतनी अच्छी नहीं है कि कोरोना महामारी के समय उनको पटना लाने का रिस्क लिया जाए। जानकारी है कि तेजस्वी यादव भी वहीं रहेंगे। लालू प्रसाद वहीं केक काटेंगे। पटना में मुख्य रूप से उनके बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव कार्यक्रमों के आयोजन में शामिल होंगे।

पटना में चौक-चौराहों पर लगाए गए पोस्टर

राबड़ी देवी के आवास के सामने लगाए गए पोस्टर में लालू प्रसाद के जीवन से जुड़े रोचक क्षणों को दिखाया गया है। पटना में पार्टी ऑफिस से लेकर अन्य कई चौक-चौराहों पर समर्थकों ने पोस्टर लगाकर शुभकामनाएं दी हैं। इसमें लालू प्रसाद को सामाजिक न्याय का योद्धा बताया गया है।

IGIMS ब्लड बैंक की टीम आएगी

RJD के प्रदेश महासचिव डॉ. धमेन्द्र चंद्रवंशी ने भास्कर को बताया कि वीरचंद पटेल स्थित RJD ऑफिस में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। कोशिश है कि दो सौ यूनिट ब्लड डोनेट हो पाए। इसके लिए कई दिनों से कैंपेन चलाया जा रहा है। IGIMS ब्लड बैंक की टीम इसके लिए आएगी। पार्टी ऑफिस में 15 बेड लिए जाएंगे ताकि सहूलियत से ब्लड डोनेशन हो सके। इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से हो। सभी सोशल डिस्टेंसिंग में रहें।

उन्होंने बताया कि तेज प्रताप यादव के आवास 2M स्ट्रैंड रोड में 74 पौधे लगाए जाएंगे। युवा RJD के मीडिया प्रभारी अरुण यादव और छात्र RJD के प्रदेश अध्यक्ष आकाश ने बताया कि छात्र और युवा RJD के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ब्लड डोनेट कर लालू प्रसाद के जन्मदिन को यादगार बनाएंगे। यह ब्लड ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने के काम आए इसी उद्देश्य से कैंप लगाया जा रहा है। ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन तेज प्रताप यादव करेंगे।

इस तरह के पोस्टरों में लालू प्रसाद के जीवन से जुड़े रोचक क्षणों को दिखाया गया है।

इस तरह के पोस्टरों में लालू प्रसाद के जीवन से जुड़े रोचक क्षणों को दिखाया गया है।

लालू रसोई द्वारा गरीबों को भोजन कराया जाएगा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय के पीछे स्थित कमल नेहरू नगर के बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिंल, कटर आदि बांटे जाएंगे। लालू प्रसाद का कटआउट बनवाया गया है जिसकी आरती उतारी जाएगी और फिर केक भी काटा जाएगा।

जगदानंद सिंह ने पत्र जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक लालू रसोई द्वारा गरीबों को भोजन कराया जाए। यह पत्र सभी पार्टी से जुड़े विधायकों, पार्षदों, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को भेजा गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.