आज शुक्रवार को RJD सुप्रीमो लालू यादव का 74 वां जन्मदिन है. इसे लेकर परिवार वालों के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर है.
दिल्ली में बीती रात RJD प्रमुख लालू यादव ने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती मौजूद रहीं. आधी रात के वक्त लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा. मीसा भारती ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।



Input : LiveCities



Leave a Reply