मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म-1 के ट्रैक पर जमा नाले के गंदे पानी में पल रहीं मछलियाें की तस्वीर दैनिक भास्कर में प्रमुखता से छपने के दूसरे दिन रेल प्रशासन ने ट्रैक से पानी निकलवाया। गुरुवार काे आनन-फानन में इंजीनियराें ने ट्रैक काे 3 ईंच और ऊंचा कराया। साथ ही जाम नाले की सफाई भी कराई गई। यूं ताे पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था अभी नहीं हाे सकी है, लेकिन इससे ट्रैक पर कई-कई दिनाें तक पानी जमा हाेने की समस्या काफी हद तक दूर हाेगी। तस्वीर छपने के बाद सोनपुर के एडीआरएम ने स्थानीय इंजीनियरिंग विभाग को शीघ्र ट्रैक से पानी निकलवाने का निर्देश दिया था।
उधर, ट्रैक पर जलजमाव के लिए रेलवे के अधिकारी एक-दूसरे पर अाराेप-प्रत्याराेप कर रहे हैं। ट्रैक विभाग के सुपरवाइजर ने पाइपलाइन के अधिकारी-कर्मियों को दोषी ठहराया है। कहा- पाइपलाइन में रिसाव के कारण जलजमाव हुअा। वहीं, पाइपलाइन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि प्लेटफाॅर्म की प्रतिदिन धुलाई व अन्य कार्य हाेते हैं, लेकिन पानी नहीं निकल पाता है।





Leave a Reply