मुजफ्फरपुर - विधानसभा चुनाव एवं कोरोना लहर 2 के बाद संगठन को पुनः नई गति देने व बूथ स्तर पर धारदार बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में भाजपा ने जिले के सभी विधानसभाओं में प्रभारी पदाधिकारी एवं अभियान प्रमुख घोषित किया।
बैठक के संबध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कोरोना कहर 2 में जहां एक तरफ जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं कोरोना राहत के कार्य को छोड़कर संगठन के शेष अन्य कार्य बाधित हुए। इसी क्रम में लगभग दो महीने बाद आज बैठक के माध्यम से संगठन पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि

भाजपा के विधानसभा प्रभारी पदाधिकारीयों एवं अभियान प्रमुख का मकसद संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाना है। पार्टी का खासतौर से उन विधानसभा पर ध्यान है जहां पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
उन्होने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार एक अभियान चलाकर अगामी 22 जून से 06 जुलाई तक संगठन के बूथ स्तरीय शेष छुटे कार्य को पूरा करने के साथ ही जिला संगठन को अत्याधुनिक बनाना है ।
इसके निमित्त प्रदेश के निर्देशों से संबंधित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया है जो तय अवधि में बूथ स्तर पर जाकर इसे पूरा करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष ब्रज बिहारी पासवान, मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, राजकुमार साह, रविकांत सिन्हां,राजीव कुमार, बिंदेश्वर सहनी, तेज नारायण शर्मा, उपेन्द पासवान, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार आदि शामिल हुए।





Leave a Reply