नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की वेब सीरीज ‘द फैमली मैन 2’ (The Family Man 2) हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन पर रिलीज किया गया. इस सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, और यही वजह है कि इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं, इस सीरीज से तमिल एक्टर उदय महेश का नाम बहुत चर्चा में आया, जिन्होंने सीरीज में ‘चेल्लम सर’ की भूमिका निभाते नजर आए.
सोशल मीडिया पर लोग ‘चेल्लम सर’ की तुलना गूगल और विकिपीडिया से करते नजर आए. वहीं, अब ‘चेल्लम सर’ का नाम यूपी पुलिस में छाया हुआ है. दरअसल, यूपी पुलिस ने अपने एक ट्वीट में ‘चेल्लम सर’ का नाम इस्तेमाल किया है. यूपी पुलिस ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में 24 घंटे सेवा प्रदान करने वाली हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में कुछ अहम जानकारी दी, इस ट्वीट में यूपी पुलिस द्वारा ‘चेल्लम सर’ की एक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.


Twitter Printshot
यूपी पुलिस द्वारा ‘चेल्लम सर’ की एक तस्वीर के साथ एक कोलाज शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा गया, ‘यूपी 112, संकट में हर परिवार के लिए 24/7 समाधान, हर मौसम में हेल्पलाइन, सभी मौसमों के लिए एक सच्चा रक्षक!’

Twitter Printshot
बता दें, वेब सीरीज ‘द फैमली मैन 2’ में ‘चिल्लेम सर’ ने मनोज बाजपेयी (श्रीकांत तिवारी) की पूरी मदद करते नजर आए, या ये कह लें कि पूरी सीरीज में ‘चिल्लेम सर’ की बहुत ही अहम भूमिका रही है. वहीं, यूपी पुलिस के इस ट्वीट पर मनोज बाजपेयी ने भी कमेंट करते हुए ‘चिल्लेम सर’ को सुपरस्टार बताया.




Leave a Reply