Shani Jayanti 2021: आज शनि जयंती मनाई जा रही है. शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना जाता है. इस दिन शनिदेव (Shanidev) की विशेष पूजा-अर्चना (Worship) की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही शनिदेव उसे वैसा ही फल देते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि शनि देव व्यक्ति के किन कार्यों से क्रोधित होते हैं और किन कार्यों को करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में जरूर जानिए कि किन कार्यों को करने से आप पर शनिदेव की कृपा बरस सकती है और वह प्रसन्न हो सकते हैं-
शनि जयंती के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. ताकि शनिदेव कुपित न हों और उनकी कृपा हमेशा बनी रहे. शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए. वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जानिए वे कौन से कार्य हैं जिन्हें करने से आप शनिदेव की कृपा पा सकते हैं-
शनि जयंती पर करें ये काम
-शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं. इसलिए इस खास दिन गरीबों की मदद करने से शुभ फल प्राप्त होता है.
-वहीं इस अवसर पर तेल और उड़द आदि चीजों का भी दान करना चाहिए. मान्यता है कि निर्धन लोगों को अन्न और काला कंबल आदि दान करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
-इस दिन पूरे दिन व्रत रखने के अलावा शनिदेव की विशेष पूजा में तिल का तेल, नीले फूल और शमी पेड़ के पत्तों का उपयोग करना चाहिए.
– शनिवार के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. सरसों के देल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.
-गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
-शनि चालीसा का पाठ करके शनिदेव की कृपा पाई जा सकती है.
-गरीबों और असहाय लोगों की सहायता करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
इन कार्यों से नाराज होते हैं शनिदेव
-शनि देव व्यक्ति के अनैतिक कार्यों से नाराज होते हैं, इसलिए इनसे बचें.
-दूसरों के हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए. इससे भी शनिदेव क्रोधित होते हैं.
-अन्न का अपमान करने से बचें. ऐसे लोगों पर शनिदेव नाराज होते हैं. इसलिए अन्न की बर्बादी से बचना चाहिए.
-लोगों का अपमान न करें, सबका सम्मान करें. ऐसे कार्य न करें जिससे कोई व्यक्ति परेशान हो.
-शनिदेव का आशीर्वाद पाना है तो पशु-पक्षियों और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं. इससे शनिदेव नाराज होते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. MUZ NEWS इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)





Leave a Reply