BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में पिंजरे में कै’द कर डांसरों को नचाया, लॉकडाउन में सड़क पर हु’ड़दंग

शादी-विवाह में आम तौर पर स्टेज पर या लोगों के बीच महफिल में नर्तकियों का डांस होता रहा है। लेकिन, भोजपुर जिले के कोईलवर में सोमवार की रात आयी एक बारात में नर्तकियों ने पिंजरे में डांस किया। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे केज डांस कहा जाता है, जो आम तौर पर बड़े शहरों में खास समूह के बीच या कॉरपोरेट जगत में होता है। 

कोईलवर जैसे कस्बाई इलाके में पहली बार इस तरह के डांस को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है और लोग अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस के बाजार मोहल्ले में भागलपुर से बारात आयी थी। इस दौरान तीन नर्तकियां ट्रॉली लगे जालीनुमा केज के अंदर गाने पर थिरक रही हैं और बाहर बहुत सारे बाराती भी डांस में मशगूल हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि नर्तकियों के साथ नशे में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती हैं। भोजपुर में तो नर्तकियों के हाथों में हथियार थमा तमंचे पर डिस्को का भी चलन है। इससे बचाने के लिए बाहर से आयी महिला कलाकारों का डांस जालीनुमा ट्रॉली में कराया गया। वैसे कोरोना काल के लॉकडाउन में रोक के बाद भी बारातों में नाच का आयोजन नहीं रुक रहा है। भले ही इस बार डांस स्टेज की बजाया पिंजरेनुमा ट्रॉली में हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.