मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वघोषित संत नित्यानंद का इन दिनों एक वीडियो आया है, जिसमें एक शिष्य ने उनसे सवाल किया कि भारत से कोरोना कब खत्म होगा। इस सवाल का जवाब देते हुए भगोड़े स्वघोषित नित्यानंद ने कहा कि देवी अम्मन उनके आध्यात्मिक शरीर में प्रवेश कर ली है और कोरोना महामारी भारत को तभी छोड़ेगी जब वो भारतीय जमीन पर अपना पैर रखेंगे।
बता दें कि नित्यानंद ने भारत में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच 19 अप्रैल को कैलाशा द्वीप पर भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस दौरान कैलाशा के स्वघोषित संत ने ब्राजील, यूपोपियन यूनियन और मलेशिया से आने वाले लोगों पर भी रोक लगाने के लिए कहा था।
2019 में भारत छोड़कर फरार हो गया था नित्यानंद
बता दें कि स्वघोषित संत नित्यानंद पर यौ’न शोषण करने का आ’रोप है। नित्यानंद 2019 में भारत छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद से हीनित्यानंद दावा करता है कि उसने एक वर्चुअल द्वीप की स्थापना है। जिसका नाम कैलाशा है। बता दें कि नित्यानंद का यह आईलैंड इक्वाडोर के तट के आसपास में है।
गौरतलब है कि नित्यानंद कैलाशा को राष्ट्र बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से भी अपील कर चुका है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने इस बात पर उसे जवाब नहीं दिया है।





Leave a Reply