Birthday of lalu prasad yadav: राजद सुप्रीमो का जन्मदिन 11 जून शुक्रवार को है। इस बार कोरोना के कारण किसी तरह का समारोह नहीं होगा। जिला राजद ने जन्मदिन के दिन पंचायतों और गांवों में असहाय-निर्धनों को भोजन कराने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को जिला राजद अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने वर्चुअल बैठक कर सभी प्रखंड अध्यक्ष और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का 74वां जन्मदिन सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाने की बात कही। जिला प्रखंड और पंचायत स्तर तक लालू रसोई में गरीबों को भोजन कराने को कहा है। इस दिन लालू रसोई में अनाथ, असहाय और गरीब लोगों को भोजन कराया जाएगा।





Leave a Reply