BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

मोतिहारी : जागरूकता से कोरोना के मामलों में आई है कमी, फ़िर भी अभी सतर्कता बरतनी बहुत जरूरी

-कोरोना महामारी से बचाव को लेकर मेहसी प्रखंड में हो रहा है टीकाकरण

  • आरबीएसके एवं केयर की टीम कर रहा है टीकाकरण में सहयोग
  • जागरूकता के साथ हो रहा है टीकाकरण

मोतिहारी , 08 जून।
मेहसी प्रखण्ड क्षेत्र के लोगों को कोविड 19 से बचाने के लिए प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 की जाँच एवं टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण में लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार घर घर घूमकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कोविड19 के बारे में चर्चा किया जा रहा है ताकी लोग कोविड महामारी से सावधान रहें । कोविड जागरूकता एवम टीकाकरण अभियान में आरबीएसके टीम के साथ केयर इंडिया टीम , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम भी सहयोग कर रही है। ज्यादा गर्मी पड़ने के बावजूद जागरूकता अभियान सुबह, रात में भी चलाया जा रहा है। प्रखण्ड के परसौनी ग्राम में एवं वार्ड नम्बर 11 में कोविड-19 टीकाकरण के लिए कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को भी कोविड का टीका दिया गया। टीकाकरण केन्द्र पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ टीकाकरण किया गया । वहीँ टीकाकरण के पूर्व प्रखंड क्षेत्र में चौपाल लगा जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा था । वहीं ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने , समय-समय पर हाथों को साबुन से या सैनिटाइजर से साफ करते रहने के साथ बेवजह घरों से न निकलने की बातें बताई जाती है । जिसका अब ग्रामीण पालन कर रहे हैं । जागरूकता के कार्यों में आशा फैसिलिटेटर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी, व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे हैं ।

कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक :
पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया टीकाकरण के द्वारा देश में लाखों लोग सुरक्षित हो रहे हैं। कोविड से बचने के लिए देश में चल रहा टीकाकरण बेहद सुरक्षित एवम प्रभावी है । टीकाकरण के बारे में वैज्ञानिक अनुसंधान में अब यह बात सामने आ रही है कि जिन लोगों ने कोविड- 19 की दोनों डोज ली है और अगर वो कहीं से भी कोरोना से संक्रमित हो भी जाते हैं तो स्वस्थ होने में उन्हें अधिक समय नहीं लगता है । उन्होंने बताया कि
अभी तक लगभग 13 लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना की जाँच की जा चुकी है । सोमवार को मेहसी प्रखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या मात्र 3 है।

45 वर्षों से ऊपर के लाभार्थियों का हो रहा है टीकाकरण
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवभूषण कुमार ने बताया मेहसी प्रखंड में 45 साल से ऊपर के लोगों का कोविड का टीकाकरण किया जा रहा है। सभी को आगे आकर इसका फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कोविड से बचाव के लिए लोगों को किसी भी जगह पर जाने से पहले मास्क जरूर लगाने को कहा है । उन्होंने कहा इस बात का जरूर ध्यान दें कि आपका मास्क उतरने न पाए। खांसने और छींकने वाले लोगों से रहें दूर। बिना आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न जाएं ।
जागरूकता के कारण आई कोविड मामलों में कमी :
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवभूषण कुमार ने बताया मेहसी प्रखंड में लोगों की कोविड के प्रति लोगों के जागरूक होने का परिणाम कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है । फ़िरभी सतर्कता बरतनी बहुत जरूरी है ।
कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए सेवा दे रहे हैं-
केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर दिनेश प्रसाद यादव ने बताया इस कार्य में केयर इंडिया टीम द्वारा लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी सत्र स्थल पर आवश्यक सहयोग किया जा रहा है । स्वास्थ्य केंद्र पर इस कार्य में केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक ने बताया कोविड टीकाकरण में लगातार स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं । सभी मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए सेवा दे रहे हैं ।

कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन

  • एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  • सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
  • अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
  • आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
  • छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.