BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : गायघाट में चमकी बु’खार को लेकर पीएचसी प्रभारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Repoted by Deepak

गायघाट। चमकी को धमकी स्लोगन के साथ पीएचसी प्रभारी पीएसपी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। रथ के माध्यम से हर प्रखंड के गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिले में चमकी बुखार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. धमकी बैनर के तहत जागरूकता रथ को जिलाधिकारी प्रणव कुमार के निर्देश पर प्रखंड में अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गांवो के लिए रवाना किया।चमकी के लक्षण की दी जाएगी जानकारी।जागरूकता रथ माध्यम से हर प्रखंड के गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि सभी को चमकी के लक्षण के बारे में मालुम होने चाहिए। चमकी के लक्षण में लगातार तेज बुखार रहना, बदन में लगातार ऐंठन होना, दांत पर दांत दबाए रहना, सुस्ती चढ़ना, कमजोरी की वजह से बेहोशी आना, चिउंटी काटने पर भी शरीर में कोई गतिविधि या हरकत न होना और बुखार के साथ घबराहट भी शुरू होती है और कई बार कोमा में जाने की स्थिति भी बन जाती है. इस रथ के माध्यम से इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।इस दौरान मौके पर स्वास्थ्य प्रबन्धक ओबैद अंसारी, प्रखंड समुदायिक उतप्रेरक रंजना राय, प्रखंड डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार समेत केयर एवं यूनिसेफ के ब्लाॅक कोरडिनेटर मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.