BIHARBreaking NewsSTATE

‘बकवास बंद करो, चुपचाप देशवासियों से माफी मांगो’, PM मोदी के फ्री वैक्सीनेशन वाले ऐलान पर तेजप्रताप का रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 21 जून से देश के सभी 18 वर्ष की उम्र से अधिक सभी नागरिकों के लिए पूरे देश में फ्री वैक्सीन लगाने का ऐलान किया. सोमवार को ही उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को दीवाली तक फ्री राशन देने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को इस फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला उपयोगी एवं सराहनीय है.

हालांकि पीएम की इस घोषणा के बाद कई नेताओं ने इसके लिए पीएम मोदी को तो कइयों ने सुप्रीम कोर्ट को श्रेय दिया. बयानबाजियों का दौर अब भी जारी है. इसी पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया अपने ही अंदाज में दी. उन्होंने पीएम मोदी को देशवासियों से माफी मांगने को कहा है. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘बकवास बंद करो, चुपचाप देशवासियों से माफी मांगो’

तेजप्रताप यादव के ट्वीट का स्क्रीन शॉट

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अब 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के टीकाकरण के लिए राज्यों को 21 जून से मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह ऐलान भी किया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने की सुविधा दीपावली तक बढ़ा दी गई है.

उन्होंने कहा कि देश में बन रही वैक्सीन में से 25 प्रतिशत, प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी. प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे. इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा.

हालांकि इसको लेकर इसी को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने #FreeVaccineForAll के साथ ट्वीट किया, ‘एक सीधा सवाल- अगर टीके सभी के लिए मुफ्त हैं तो फिर निजी अस्पतालों को पैसे क्यों लेने चाहिए’. बहरहाल वैक्सीन पर सियासत जारी है और वार प्रतिवार का सिलसिला भी. लेकिन इसके बीच तेज प्रताप यादव के बकवास वाले अंदाज भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.