Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

CM नीतीश के ट्वीट पर आए कमेंट से प्रेरित होकर पवन सिंह ने गाया गाना ‘मजनुआ पीटाता’, हो गया वायरल

बीते दिनों जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन को बढ़ाने संबंधित जानकारी ट्वीट कर के दी थी, तब सीएम को टैग करते हुए एक लड़के ने लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा दी जाए। शायद इसी से प्रेरित होकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का एक और भोजपुरी गाना ‘मजनुआ पीटाता’ रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। 

गाना ‘मजनुआ पीटाता’ को अब तक कुछ ही घंटे में लगभग पांच लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं और इसके व्यूज बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पवन सिंह का यह गाना भोजपुरी के यूट्यूब चैनल यशी फिल्म्स से जारी हुआ है, जहां लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने खुद आवाज दी है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। यह गाना एक ऐसे प्रेमी का है, जिसकी प्रेमिका की शादी हो रही होती है और वह उसके लिए तड़पता रहता है। फिर हिम्मत जुटा कर शादी वाले दिन उससे मिलता है, जहां प्रेमिका के परिजन उसको पीटते हैं। इसी को लेकर यह गाना है, जिसमें प्रेमी यानी ‘मजनुआ पीटाता’ है।  तभी यह गाना खूब वायरल भी हो रहा है।

जिनकी शादी प्रेमिका से नहीं हुई, उनके लिए खास

गाना  ‘मजनुआ पीटाता’ का कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है और पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं। पवन सिंह को इस गाने के लिए माता – पिता और अजीत सिंह जोकरही से आशीर्वाद मिला है। पवन सिंह ने कहा कि यह गाना उन सबों को बेहद पसंद आने वाला है, जिनकी शादी उनकी प्रेमिका से नहीं हुई है। गाना बेहद एंटरटेनिंग है। पवन सिंह ने कहा कि बस सब लोग अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। गाने को सुनने के लिए https://youtu.be/i7s1U_YSvM0″ rel=”nofollow पर जाया जा सकता है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.