BIHARBreaking NewsPATNASTATE

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर CM नीतीश ने किया पौधारोपण, 2021-22 में 5 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण किया. सीएम आवास में मोहगनी प्रजाति का पौधा लगाकर सीएम ने मिशन 5 करोड़ पौधारोपण अभियान की शुरूआत की. ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. जिसके तहत पूरे साल भर में पांच करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है. जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 5.0 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. जल जीवन हरियाली अभियान के फलस्वरूप बिहार का हरित आवरण 9 प्रतिशत से बढ़कर अब लगभग 15% हो गया है. जिसे 17 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है.

मिशन 5.0 करोड़ पौधारोपण का कार्य को पूरा करने के लिए वन विभाग के पौधाशाला में कुल 5.50 से अधिक पौधे तैयार किए गए है. वन विभाग द्वारा 1.24 करोड़ पौधे अलग अलग जगहों पर लगाएं जाएंगे. ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा द्वारा 2.0 करोड़ और साथ ही साथ बिहार जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, बिहार के तहत जीविका दीदियों द्वारा 1.5 करोड़ पौधा रोपण किया जाने वाला है

वन विभाग द्वारा विभागीय वृक्षारोपण के अतिरिक्त अलग अलग माध्यमों से आम जनता को विभागीय पौधशालाओं के साथ साथ मोबाइल वैन से प्रत्येक जिलों में 15.0 लाख पौधों का विक्रय किया जाएगा. विभिन्न केंद्रीय पैरामिलिट्री बल, संस्थानों, गैर सरकारी संस्थानों, बोर्ड एवं क्लबों तथा अन्य संगठनों के सहयोग से 20.0 लाख से अधिक पौधों को लगाया जाएगा. इसके लिए वन विभाग के तरफ़ से सबंधित संस्थानों द्वारा निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे.

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.