Breaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो, लड़की ने एक को पहनाई वरमाला, दूसरे के साथ हुई विदा

एटा. उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है. दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो. एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया. इस पर पहले दूल्हे और उसके घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया. उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी. पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मामला एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव की है. जहां एक लड़की की शादी में दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए, पहले दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई तो वहीं दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी की गई, तभी गुस्साए पहले दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदाई की गई दूल्हे के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं पुलिस जांच करके कार्रवाई की बात कह रही है.

वही गांव सिरांव में ये चर्चा का विषय बना हुआ है. पहले पहुंची बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन की वरमाला हुई तो दूसरी बारात का दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया, बस फिर क्या था शादी में हंगामा होना तो निश्चित ही था, तभी दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने कोतवाली देहात थाने में जाकर पुलिस से शिकायत कर दी और पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदा कराकर ले गए दूल्हे के परिजनों को थाने ले आई है. लेकिन पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.

ठगी होने की चर्चाएं

गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है. हर किसी के जुबां पर यह शादी है. कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है. कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है. बहरहाल पुलिस की टीमें अभी इस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.