BIHARBreaking NewsSTATE

लालू परिवार ने सीएम नीतीश कुमार पर किया चौतरफा हम’ला, रोहिणी कर रही तेजस्‍वी के सीएम बनने का इंतजार

प्रदेश की भाजपा-जदयू सरकार पर लालू परिवार ने जमकर हमला बोला है। हफ्ते भर की चुप्पी के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने सरकार की नीतियों की आलोचना की है। उधर, लालू के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने भी हाजीपुर सदर अस्‍पताल का दौरा किया और नीतीश सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। लालू ने ट्वीट करके कहा है कि नीतीश सरकार में नकारात्मकता कूट-कूट कर भरी हुई है। राजद के शासन में बनाए गए हजारों स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कराकर भूत बंगला बना दिया गया है और स्कूलों को गैराज बना दिया गया है। लालू ने कहा कि यही कारण है कि नीति आयोग ने बिहार को नीचे से टाॅप कराया है। डबल इंजन बिहारियों के लिए ट्रबुल इंजन बन गया है।

तेजस्‍वी ने बताया कागजी विकास

नीति आयोग की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए तेजस्वी ने कहा है कि लगातार खराब प्रदर्शन के कारण बिहार ने तीसरे वर्ष भी फिसड्डी प्रदर्शन किया है। भाजपा-जदयू के 16 वर्षों के कागजी विकास का यही सच्चा सबूत है।

तेजस्वी ने राज्य सरकार की प्रोन्नति नीति की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकारी कॢमयों को प्रोन्नति से वंचित कर दिया गया है। सरकार को संविधान सम्मत और न्याय संगत निर्णय लेकर वंचित एवं योग्य कॢमयों को अविलंब प्रोन्नति देनी चाहिए। साथ ही सेवानिवृत्त एवं वैसे कर्मचारियों (जिनका निधन हो गया है) को भी भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देने की दिशा में सकारात्मक पहल की जानी चाहिए।

तेजस्‍वी की सरकार आए तो मांग पूरी हो

रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य की बेहतरी के लिए क्या किया? विधानसभा चुनाव में नौकरी देने के वादे का मजाक उड़ाया गया। अब जनता इंतजार कर रही है कि तेजस्वी यादव की सरकार आए तो उनकी मांग पूरी हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.