कोरोना के बीच जिले और उसके आसपास के जिलों में तापमान बढ़ने के साथ एक बार फिर चमकी बुखार पांव पसारने लगा है. मुजफ्फरपुर में पी’ड़ित बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है. कुछ दिनों से च’मकी बुखा’र से पी”ड़ित कई संदिग्ध बच्चो को गं’भीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में तीन बच्चों में AES की पुष्टि हुई है. बुधवार ,गुरुवार और शुक्रवार को एक-एक बच्चे में AES की पुष्टि हुई है.
एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में फिलहाल 3 बच्चे भर्ती हैं जिसमे 2 बच्चों में AES की पुष्टि के बाद भर्ती है, जो मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले के है. चमकी बुखार के लक्षण वाले एक अन्य सस्पेक्टेड बच्चा भी भर्ती हैं. जिसका फिलहाल एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में इलाज चल रहा है.
बता दें कि जिला प्रशासन चमकी बुखार को लेकर जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में चला रहा है. अधिकारी हर सप्ताह अपने क्षेत्र में जागरूकता का कार्यक्रम करते हैं. इस वर्ष अभी तक 25 बच्चों में AES की पुष्टि हो चुकी है. जिसमें से 4 बच्चों की इलाज के दौरान मौ’त भी हो चुकी है.


Input : Live cities



Leave a Reply