BIHARBreaking NewsSTATE

जयंती पर भी जॉर्ज को भुला बैठे नीतीश, वर्ल्ड बाइसिकिल डे पर बिहार की उपलब्धि बताते रहे

PATNA : देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की आज 91वीं जयंती है. कभी जॉर्ज फर्नांडिस की अगुवाई में राजनीतिक सफर तय करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर जॉर्ज को उनकी जयंती पर याद तक नहीं किया. बीते दिनों जॉर्ज की पुण्यतिथि पर भी नीतीश ने उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी थी. ताज्जुब की बात यह है कि एक तरफ जहां तमाम नेताओं ने जॉर्ज को उनकी जयंती पर नमन करते हुए याद किया. वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार ट्विटर पर वर्ल्ड बायसाइकिल डे को लेकर पोस्ट शेयर करते रहे.











नीतीश कुमार ने भले ही अपनी राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण सफर जॉर्ज फर्नांडिस की अगुवाई में तय किया हो. लेकिन आज जिस तरह उन्होंने जॉर्ज को भुला दिया. उसे लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही. देर रात तक लोग इस बात का इंतजार करते रहे कि शायद नीतीश अब जॉर्ज को उनकी जयंती पर याद कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हद तो तब हो गई जब वर्ल्ड बायसाइकिल डे का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक 3 ट्वीट किए और बिहार में साइकिल योजना की उपलब्धियां गिनवा दीं.











नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा.. दो पहियों की छोटी सी साइकिल ने बिहार में ठोस सामाजिक क्रांति का सूत्रपात किया है. इसने प्रदेश की बेटियों में आत्मविश्वास जगाया है. साइकिल, पोशाक और अन्य प्रोत्साहन योजनाओं के कारण मैट्रिक परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों के बराबर हो गई है. जब हमने साइकिल योजना की शुरुआत की थी, पटना तक में लड़कियां खुलेआम साइकिल नहीं चलाती थीं। इस योजना ने तत्काल लोगों की सोच बदल दी. गांव-गांव में बेटियों को बिना किसी भय या संकोच के साइकिल की सवारी करते देख कर जो संतोष मिलता है, वह अतुलनीय है. #WorldBicycleDay

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को काफी व्यस्त रहें. उन्होंने बिहार में टीका एक्सप्रेस को वर्चुअल मोड में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही साथ नगर विकास एवं आवास विभाग समिति समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक भी की. लेकिन इस सब के बीच हुआ है, जॉज को ही भुला बैठे.

हालांकि बीते साल कोरोना महामारी के बावजूद नीतीश कुमार ने वर्चुअल मोड में जॉर्ज की प्रतिमा का पटना से अनावरण किया था. जॉर्ज की प्रतिमा पटना की बजाय मुजफ्फरपुर में लगाई गई थी, जिसे लेकर भी सवाल उठे थे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.