ASSAMBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

हालात ठीक रहे तो बाजार पटरी पर आ सकता है / सर्राफा बाजार की निखरी चमक, फ्रीज-कूलर की 2 बजे के बाद भी होती रही बिक्री

लॉकडाउन 4 में छूट मिलने पर बाजाराें में काफी हद तक राैनक लाैट अाई है। कड़ी धूप के बावजूद 28 दिनाें बाद खुलीं दुकानें ताे गुरुवार को सर्राफा से लेकर इलेक्ट्राॅनिक बाजार में खरीदार उमड़ पड़े। दुकानदारी चमकी ताे विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे। लाेगाें ने शादी-विवाह के लिए जेवरात समेत इलेक्ट्राॅनिक सामान की भी खरीदारी की। सर्राफा संघ के विश्वजीत कुमार ने कहा कि पहला दिन उम्मीद से बेहतर रहा। बाजार में खरीदार दुकानें बंद होने के समय तक आए। इस बार शादी के कई मुहूर्त हैं। हालात ठीक रहे तो बाजार पटरी पर आ सकता है।

उधर, एसी, कूलर, फ्रिज की दुकानों से दाेपहर 2 बजे के बाद तक डिलिवरी होती रही। बाजार की सड़कों के किनारे वाहनों की कतारें लगी रहीं। सरैयागंज टावर चौक, सिकंदरपुर रोड, तिलक मैदान रोड में दोपहर बाद तक काफी चहल-पहल रही। अल्टरनेट डे की व्यवस्था हाेने के कारण कपड़े की दुकानें बुधवार को खुली थीं, फिर शुक्रवार को खुलेंगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.