BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : RJD को बड़ा झ’टका, लालू यादव के करीबी सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को ईडी ने किया गि’रफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है. आरजेडी (RJD) के राज्यसभा सांसद एडी सिंह  को गिरफ्तार कर लिया गया है. एडी सिंह की गि’रफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने की है. ईडी सूत्रों के मुताबिक फर्टिलाइजर घोटाला मामले में ये गि’रफ्तारी हुई 

बताया जाता है कि ईडी की टीम ने बिहार से राज्यसभा सांसद अमरेंद्र प्रताप सिंह को फर्टिलाइजर घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके से हुई है. फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है.

अमरेंद्र धारी सिंह पटना के विक्रम के रहने वाले हैं और अहमद पटेल के काफी करीबी माने जाते हैं. वो एक बड़े व्यवसायी और जमींदार हैं. पाटलिपुत्र कॉलोनी में उनका बड़ा आलीशान घर है. पालीगंज के अंइखन गांव में एक हजार बीघा जमीन के मालिक हैं. उनका रियल एस्टेट समेत 13 देशों में फर्टिलाइजर और केमिकल के इंपोर्ट का बिजनेस है.

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने राज्यसभा के दो प्रत्याशियों के नाम का जब एलान किया था साल 2020 में तो अमरेंद्र धारी सिंह का नाम सुनते ही खलबली मच गई. ये ना तो राजनीति का जाना-माना चेहरा थे और ना ही कभी किसी ने राजनीतिक महकमे में उनका नाम सुना था. लोगों के मन में सवाल उठने लगा था कि आखिर कौन हैं ये अमरेंद्र धारी सिंह, जिनपर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इतना भरोसा जताया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.