Breaking NewsNational

खुशखबरी! केंद्र सरकार घर बैठे दे रही 2.25 लाख रुपये, जानिए आपको मिलेंगे कैसे?

नई दिल्ली. केंद्र सरकार लोगों को खासकर युवाओं 2.25 लाख रुपये जीतने का मौका दे रही है. इस इनामी राशि को जीतने के लिए आपको दो प्रतियोगिता में भाग लेना होगा. दरअसल, सरकार ने लोगों को तम्बाकू (Tobacco) के दुषप्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए इस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है. बता दें कि सरकार इस तरह की प्रतियोगिता का आए दिन आयोजन करती है.

जानिए कैसे जीत सकते हैं आप 2.25 लाख रुपयेसरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. 2.25 लाख रुपये की इनामी राशि जीतने के लिए आपको दो प्रतियोगिता में भाग लेना होगा. चलिए जानते हैं इनके बारे में सबकुछ…

1. बनाना होगा शॉर्ट फिल्म

अगर आप शॉर्ट फिल्म बनाने का शौक रखते हैं तो विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2021 (World No-Tobacco Day 2021) पर तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर बना सकते हैं. ये शॉर्ट फिल्म कम से कम 30 सेकेंड और ज्यादा से ज्यादा 60 सेकेंड की होनी चाहिए.

ये लोग ले सकते हैं प्रतियोगिता में भाग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को छोड़कर इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों/भारतीय नागरिकों (31 मई, 2003 या उससे पहले जन्म) ले सकते हैं.

इतनी है इनामी राशि

1st Prize: 2,00,000/-

2nd Prize: 1,50,000/-

3rd Prize: 1,00,000/-

सांत्वना पुरस्कार : 10 लोगों को 10,000 प्रत्येक व्यक्तियों को दिए जाएंगे.

इस लिंक पर करें क्लिक

अधिक जानकारी के लिए https://www.mygov.in/task/short-film-making-contest पर जाएं.

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रारंभ तिथि: 31 मई, 2021

जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून, 2021

2. निबंध लेखन प्रतियोगिता

भारत सरकार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2021 (World No-Tobacco Day 2021) के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता की घोषणा की है. इस प्रतियोगिता में आप 25 हजार रुपये जीत सकते हैं.

प्रतिभागियों के लिए दिशानिर्देश:

निबंध प्रतियोगिता निम्नलिखित पांच श्रेणियों के अनुसार कक्षाओं के छात्रों के लिए है-

1. 8वीं

2. 9वीं

3. 10वीं

4. 11वीं और 12वीं

5. कॉलेज के छात्र (स्नातक के तहत)

निबंध की शब्द सीमा

निबंध 1000 शब्द सीमा के भीतर होना चाहिए, अगर इससे ज्यादा शब्द होंगे तो यह रिजेक्ट हो जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रारंभ तिथि: 31 मई, 2021

जमा करने की अंतिम तिथि: 18 जून, 2021

इस लिंक पर करें क्लिक

अधिक जानकारी के लिए https://www.mygov.in/task/essay-writing-competition/ पर जाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.