BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिग ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में इलाज के अभाव में ब’च्ची की मौ’त

मुजफ्फरपुर: बिहार सरकार लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई दावे करती हैं, लेकिन इन दावों की किसी ना किसी जिले से हर रोज पोल खुल ही जाती है. कहीं एंबुलेंस के अभाव में तो कहीं बेड और कहीं इलाज के अभाव में मौ’त की खबर लगातार सामने आ रही है. एक बार फिर मुजफ्फरपुर में अपनी बदहाल चिकित्सा व्यवस्था को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला सदर अस्पताल चर्चा में है.

दरअसल मंगलवार को कुढ़नी प्रखंड के रघुनाथपुर मधुबन के संजय राम की 8 साल की बच्ची ने लीची के बीज को निकल लिया, उसके पिता इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल पहुंचे. बच्ची की हालत गंभीर होती जा रही थी. लेकिन अस्पताल की कुव्यवस्था ऐसी की सिरियस बच्ची का इलाज के बजाए उसे पहले कोरोना जांच कराने के लिए भेज दिया गया.

करीब 2 घंटे तक बच्ची के पिता को कभी इधर, कभी उधर, कभी दूसरे डिपार्टमेंट जाने को कहा गया. लाचार पिता बच्ची को कंधे पर लेकर भटकता रहा लेकिन उसका समय पर इलाज नहीं हुआ. इस कारण  इलाज के अभाव में मौत हो गई. यह मामला सामने आने के बाद सदर अस्पताल की फजीहत हो रही है. इलाज को लेकर भटकते पीड़ित पिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होते ही अस्पताल की फजीहत होता देख सिविल सर्जन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. सिविल सर्जन ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खि’लाफ कड़ी से कड़ी कार्रवा’ई की जाएगी. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.