जिले में कोरोना के बीच चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है. कई संदिग्ध बच्चों को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया. ताजा जानकारी के अनुसार चमकी बुखार से पीड़ित एक और बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई है. वहीं, एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में फिलहाल 3 बच्चे भर्ती हैं.
इसमें एक बच्चा एईएस पुष्टि का है. यह बच्चा जिले के हथौड़ी का बताया गया है. वहीं, चमकी बुखार के लक्षण वाले दो अन्य बच्चे भी यहां अस्पताल में भर्ती हैं. इनका फिलहाल एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में इलाज चल रहा है. जिला प्रशासन चमकी बुखार को लेकर जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में चला रहा है. अधिकारी भी हर शनिवार को अपने क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम में कूद पड़े हैं. इस साल अभी तक 23 बच्चों में एईएस की पुष्टि हो चुकी है. इसमें से 4 बच्चों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है.
इधर, जिले में तेजी के साथ पांव पसार रहे चमकी बुखार को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. महामारी से नियंत्रण को लेकर अस्पताल में पर्याप्त सुविधाओं को लागू करने में अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने भी अपनी ताकत झोंक रखी है.





Leave a Reply