Air fare Hike: कोरोना संक्रमण से परेशान विमान यात्रियों (Airplane passengers) पर अब अतिरिक्त किराये का भी बोझ पड़ गया है। संक्रमण के भय से यात्रियों की कमी झेल रही विमान कंपनियों (Aeroplane companies) के अनुरोध पर एक साल के अंदर दूसरी बार हवाई किराये में बढ़ोतरी की जाएगी। नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation, Guv of India) ने न्यूनतम किराये के बैंड में 13 से 16 फीसद की बढ़ोतरी की तैयारी की है। पहली जून से ही बढ़ा किराया लागू हो सकता है।
विमानन कंपनियों के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लागू लाकडाउन से विमानों में बुकिंग बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे विमानन कंपनियां घाटे में हैं। कंपनियों के अनुरोध पर किराये में बढ़ोतरी की जा सकती है। अभी तक वास्तविक जानकारी उन्हें नहीं मिली है। विमानों के बेस फेयर में 13 से 16 फीसद की बढ़ोतरी संभावित है। विदित हो कि इसी साल फरवरी में भी किराये में बढ़ोतरी हुई थी। एक साल में दूसरी बार किराये में बढ़ोतरी से यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
कोरोना के कारण घटी उड़ानों की संख्या :
पिछले साल सितंबर से विमान यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने लगी थी। मार्च तक पटना हवाईअड्डा से प्रतिदिन लगभग 14 हजार यात्रियों का आना-जाना शुरू हो गया था। प्रतिदिन 96 विमान उड़ान भर रहे थे, परंतु कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही विमानों की संख्या घटकर 30 तक पहुंच गई। यात्रियों की संख्या में भी अप्रत्याशित गिरावट हुई। प्रतिदिन 14 हजार से घटकर यात्रियों की संख्या 27 सौ से 32 सौ तक पहुंच गई है।
पटना से विभिन्न जगहों का किराया (रुपये में)
शहर : पहले : अब अधिकतम
चेन्नई : 6400 : 20400 : 7000 : 20400
मुंबई : 6400 : 20400 : 7000 : 20400
लखनऊ : 2900 : 9800 : 3100 : 9800
दिल्ली : 3300 : 11700 : 3800 : 11700
कोलकाता : 2900 : 9800 : 3200 : 9800
बेंगलुुरु : 6400 : 20400 : 7000 : 20400
पुणे : 6400 : 20400 : 7000 : 20400





Leave a Reply