BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : गायघाट पुलिस ने दो लीटर चुल्लाई श’राब के संग धंधेबाज को किया गिर’फ्तार, प्रशिक्षु DSP ने किया का’र्रवाई

Repoted by Deepak

मुज़फ़्फ़रपुर । जिले के गायघाट पुलिस को एक अहम सफलता मिली है जहां देसी शराब की बिक्री करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है साथ ही गिरफ्तार तस्कर के पास से देसी शराब बनाने की सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है।गायघाट थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के थलवारा में एक व्यक्ति देसी शराब का अवैध कारोबार करता है सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँचकर छापेमारी की, जहां से 2 लीटर देसी शराब और शराब बनाने की सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।वही पूरे मामले कि पुष्टि करते हुए गायघाट थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के थलवारा से शंकर साहनी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 2 लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने की सामग्री भी जब्त किया गया। वही ब्रेथ एनालाईजर टेस्ट में भी वो शराब पिया हुआ पाया गया। पुलिस मामले कि जाच कर आगे कि कार्रवाई में जुट गई है।उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगें की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.