BIHARBreaking NewsSTATE

दुकान खोलने जा रहे किराना व्यवसायी से 3.25 लाख की लू’ट, ह’थियारबंद अ’पराधियों ने वा’रदात को अंजाम दिया

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में दिनद’हाड़े अप’राधियों ने एक किराना व्यवसायी से 3.25 लाख रुपये लू’ट लिए और मौके से फरार हो गये। किराना व्यवसायी जब अपनी दुकान खोलने जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अ’पराधियों ने इस वार’दात को अंजाम दिया। दुकान का सामान मंडी से खरीदने के लिए दुकानदार डिक्की में रखकर रुपये ले जा रहा था जिसकी भनक अपरा’धियों को लग गयी। बीच सड़क पर रोककर अप’राधियों ने पि’स्टल के बल पर लू’ट की इस वार’दात को अंजाम दिया।   

बताया जाता है कि किराना व्यवसायी जब बाइक से दुकान की ओर जा रहे तभी पि’स्टल के बल पर अपरा’धियों ने व्यवसायी दिलीप से 3 लाख 25 हजार रुपये और मोबाइल लू’ट लिया। घट’ना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसे आज दुकान का सामान खरीदने के लिए मंडी जाना था। इसलिए बाइक की डिक्की में 3.25 लाख रखकर वे दुकान की तरफ जा रहे थे। घटना से ऐसा लग रहा है कि शायद इस बात की भनक अपराधियों को लग गयी थी। बाइक सवार तीन अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही उनकी बाइक पर नजर गयी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल के बल पर बाइक की चाबी छिन ली और डिक्की में रखे रुपये और पास रखे मोबाइल को निकाल लिया।

दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तब अपराधियों ने उनकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.