राज्य में चक्रवर्ती तूफान यास का असर अभी भी लगातार जारी है, जो आने वाले अगले 2 दिनों तक जारी रहेगा. बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. वहीं, कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा भी दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिक अमित सिन्हा ने बताया कि विगत 24 घंटों के दौरान राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई है.
चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार में अभी भी लगातार जारी है मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए ग्रीन और यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार में मानसून का सटीक पूर्वानुमान 1 जून को लगाया जाएगा, क्योंकि भारत में मानसून की शुरुआत केरल से होती है. 31 मई या 1 जून से मानसून केरल में शुरू होने वाला है. पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल मानसून के शुरुआत होने में किसी प्रकार की कोई देरी नहीं है. मौसम विभाग ने बताया कि प्री मानसून में बारिश काफी अच्छी हुई है और अब तक करीब 30 से 35% अधिक बारिश दर्ज की गई है.





Leave a Reply